Thursday, March 28, 2024
HomeDU UpdatesDU Hostel 2021 | हॉस्टल में भी मेरिट से दाखिला

DU Hostel 2021 | हॉस्टल में भी मेरिट से दाखिला

DU Hostel 2021 | हॉस्टल में भी मेरिट से दाखिला

DU में एडमिशन के लिए जिस तरह मेरिट जरूरत होती है, उसी तरह हॉस्टल भी मेरिट के आधार पर मिलता है। DU और उसके अन्तर्गत आने वाले कॉलेज भी merit के आधार पर ही छात्रों को प्रवेश देते हैं। बहुत सी बार ऐसा भी देखा गया है कि कई subjects की merit से अधिक DU Hostel के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की मेरिट हो जाती है।

18 College में हॉस्टल

DU के केवल 18 कॉलेजों में ही हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध है, जबकि अंडरग्रेजुएट के पाठ्यक्रम वाले कॉलेजों की संख्या इससे चार गुना ज्यादा है। हॉस्टल की सुविधा प्राप्त करने के लिए अधिक संख्या में छात्र-छात्राएं Apply करते हैं।

इन 18 कॉलेजों के hostel की कुल seats की संख्या मिला ली जाए तो लगभग 3600 हैं।

  • इंद्रप्रस्थ (IP) कॉलेज में सबसे ज्यादा 450 हॉस्टल सीटें हैं।
  • दुसरे नंबर पर हिंदू कॉलेज में 379, जिनमें 225 लड़कों के लिए और 154 छात्राओं की सीटें हैं।
  • मिरांडा हाउस में 366 और लेडी श्रीराम में 295 छात्राओं के लिए सीट है।

DU कैम्पस के दो famus हॉस्टल

  • लड़कियों के लिए मुखर्जी नगर में DU hostel है जिसका नाम Rajeev Gandhi Undergraduate Hostel for Girls है इस hostel में 654 सीटें हैं।
  • दूसरा होस्टल नॉर्थ कैंपस के मॉल रोड पर international students house for women नाम से DU Hostel है। इसमें सिर्फ 30 सीटें हैं। इसमें स्नातक छात्रों के लिए कुछ ही सीटें आरक्षित हैं।

DU में hostel की लिस्ट

du के अंतर्गत आने वाले hostel के बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गयी फोटो पर क्लिक करे

DU Hostel

DU के इन कॉलेजों में छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल | List of DU College Hostel for boys & Girls


डीयू में कुछ कॉलेजों में लड़कियों और लड़कों दोनों के लिए हॉस्टल हैं।

  • दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज,
  • हिंदू कॉलेज,
  • रामजस,
  • SRCC
  • शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज
  • सेंट स्टीफंस कॉलेज

DU में hostel के लिए केसे अप्लाई करे |How do I apply for DU hostel?


UG Course में दाखिला लेने के बाद कॉलेज में छात्रों को हॉस्टल के लिए आवेदन करना पड़ता है। उसके बाद मेरिट बनती है। कई कॉलेज मेरिट से पहले साक्षात्कार भी लेते हैं। उसके बाद वह हॉस्टल के लिए मेरिट की सूची जारी करते हैं।

डीयू और संबंधित हॉस्टलों में सामान्यतया सीटें आरक्षित (Reserve) होती हैं। हालांकि, बहुत से कॉलेजों में और DU के Post Graduate या Ph.D स्तर पर हॉस्टल में OBC Category को researvation नहीं दिया जाता है।

हॉस्टल के लिए 15% सीटें SC और 7.5 % सीटे ST छात्रों के लिए आरक्षित हैं। hostel के लिए सीटें मेरिट के हिसाब से उन्हीं को दी जाती हैं, जिनके अभिभावक दिल्ली में नहीं रहते। दिव्यांग या पर्संस विद डिसएबिलिटी कैटिगरी के लिए तीन फीसदी और सीडब्ल्यू कोटे के लिए भी कुछ सीटें आरक्षित हैं।

इन कॉलेजों में हैं हॉस्टल | list of DU colleges with hostel facility

DU के hostel के बारे में अधिक जानकारी के लिए du की ऑफिसियल वेबसाइट के इस लिंक पर क्लिक करके प्राप्त करे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular